कलेक्टर के नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ को सांसद ने सराहा,

कलेक्टर के नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ को सांसद ने सराहा,

कलेक्टर के नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ को सांसद ने सराहा,
दिया पूरे सहयोग का भरोसा
सवाई माधोपुर, 15 जुलाई। जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान को नया आयाम देने , र्बेिटयों में आत्म विश्वास और आत्मबल बढाने, उन्हें कॅरियर समेत जीवन के हर मोड पर सफलता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा शुरू किये गये नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ की सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मुक्त कंठ से सराहना की है। गुरूवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में सांसद ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से जिला कलेक्टर द्वारा शुरू किए गए नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ की जानकारी मिली, इसके लक्ष्य और भावना बहुत बढिया है, मैं भी इसमें पूर्ण सहयोग करूंगा।
कलेक्टर ने संासद को जानकारी दी कि इस नवाचार के माध्यम से बेटियों को व्यावहारिक अनुभवों से रूबरू करवाया जाएगा। प्रत्येक शनिवार को जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी जिले की बेटियों को अपने कार्यालय का भ्रमण करवा कर कार्यप्रणाली, प्रशासन, विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी देंगे, बेटियों के साथ संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत करेंगे, बेटियों को बतायेंगे कि वे इस पद तक कैसे पहुंचे तथा किसी बेटी की इस कॅरियर में रूचि है तो उसका मार्गदर्शन करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 6 माह पूर्व शिशु लिंगानुपात 914 था, जो 6 माह में बढकर 963 हो गया है, इसको बढाकर 990 तक ले जाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। नवाचार के तहत बेटियों को खेल गतिविधियों में बढावा देने के लिए जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम एवं मानटाउन क्लब में दो-दो घंटे बेटियों के लिए रिजर्व किए गए हैं, यहॉं उन्हें प्रशिक्षण देने के लिये महिला पीटीआई उपस्थित रहेगी। प्रत्येक शनिवार को वन विभाग द्वारा केंटर से रणथंभौर भ्रमण करवाया जाएगा। इसी प्रकार सामुदायिक गतिविधियांेे एवं कार्यालयों का भ्रमण करवाकर उन्हें प्रेक्टिकल जानकारी दी जाएगी। बेटियों को विभिन्न प्रकार के अनुभवों के रूबरू करवाया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि संवाद एवं प्रेक्टिकल अनुभव जिले की बेटियों के सपनों को साकार करने, पढाई एवं उनकी रूचि एवं भविष्य निर्माण में लाभप्रद होगा तथा बेटियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस नवाचार को पूरे जिले में लागू करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
सांसद जौनापुरिया ने आगे बढकर नवाचार से जुडने की इच्छा व्यक्त की तथा कहा कि बेटियों के सशक्तिकरण के लिए शुरू किए गए इस अभिनव नवाचार की सफलता के लिए वे पूरा सहयोग करेंगे। बेटियों के लिए साइकिल ट्रेक निर्माण एवं अन्य गतिविधियों मे सहयोग का आश्वासन भी दिया। नवाचार के बारे में महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक ऋचा चतुर्वेदी, बाल अधिकारिता की श्रृद्धा गौत्तम, पीआरओ सुरेश गुप्ता ने कलेक्टर निवास पर बेटियों से किए गए संवाद कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी तथा कलेक्टर दम्पत्ति से मिलकर बेटियों को हुई खुशी एवं अनुभव के बारे में बताया। इस मौके पर सांसद ने अपने सुझाव भी दिए। इससे पूर्व एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी ने लुप्त होती पत्र लेखन विधा के बारे में जानकारी दी तथा बेटियों को इससे रूबरू करवाने की बात कही। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्वेच्छा से आगे बढकर इस नवाचार से जुडने की इच्छा व्यक्त की।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.