सांसद जौनापुरिया ने दशहरा मैदान में किया सघन पौधारोपण
सवाई माधोपुर 7 अगस्त। सांसद टोंक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने 7 अगस्त शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित दषहरा मैदान स्टेडियम में सघन पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 पौधे लगाए गये। पौधारोपाण कार्यक्रम में शहरवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढचढ कर भाग लिया।
इस दौरान सांसद जौनापुरिया ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवष्य लगाना चाहिए, जहॉ तक सम्भव होे अधिक से अधिक छाया व फलदार पौधों का चयन किया जाना चाहिए। पेडों से न केवल भौतिक आवष्यकताओं की पूर्ति होती है, बल्कि पर्यावरण संतुलन व पर्याप्त बारिष में भी सहायता मिलती हैं।
उन्होंने खेल स्टेडियम में सांसद कोष से मुख्य द्वार के निर्माण व मुख्य द्वारा से अन्दर की ओर सी सी रोड बनवाने व ट्यूबवेल लगवाने की घोषणा की हैं।
इस दौरान जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भरत लाल मथुरिया, सत्यनारायण धाकड़, सुरेष चंद जैन, कमलेष जैलिया, जगदीष अग्रवाल, विरेन्द्र सिंह भाया, मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, हरिओम गर्ग, संतोष मथुरिया, उत्तम सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.