सांसद जौनपुरिया ने कोचर में की जनसुनवाई-बामनवास

सांसद जौनपुरिया ने कोचर में की जनसुनवाई-बामनवास

सांसद जौनपुरिया ने कोचर में की जनसुनवाई
बामनवास 13 जनवरी। टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया बुधवार को जिले के बामनवास उपखंड के डूंगर पट्टी ग्राम पंचायत के कोचर गांव के दौरे पर रहे।
सांसद जौनपुरिया का कोचर गांव पहुंचने पर स्थानीय सरपंच लक्ष्मा देवी गुर्जर एवं सर्व समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। उसके पश्चात मंच पर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया उनकी धर्मपत्नी समाजसेवी दयावती जौनपुरिया का 51 किलो की माला पहना कर आमजन की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
सांसद जौनपुरिया ने मौके पर ही सभी विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर के आम जनता की जन सुनवाई की। कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया साथ ही कई समस्याओं के समाधान के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क नेटवर्क बिजली पानी एवं शिक्षा की समस्या बताई साथी वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा परेशान करने का भी आरोप लगाया। सांसद जौनपुरिया ने मौके पर ही वन विभाग के रेंजर को निर्देश दिया कि आम जनता को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं किया जाए। साथ ही वन विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। सांसद ने विकास अधिकारी को शीघ्र ही नरेगा के तहत गांव में काम चलाने का निर्देश दिए।
पीडब्ल्यूडी एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को भी एक्सईएन एईएन जेईएन को मौके पर ही निर्देश दिए कहीं समस्या को समाधान करवाया।
सांसद जौनपुरिया ने स्वयं की ओर से आम जनता के बीच ही मकर सक्रांति का त्यौहार मनाया सभी को शुभकामनाएं दी साथी बड़े बुजुर्गों को धोती कुर्ता कंबल एवं साफा पहनाया एवं महिलाओं को गर्म कपड़े एवं कंबल वितरित किए साथी विद्यार्थियों को स्कूली बैग एवं किताब कॉपी भेंट की।
इस दौरान सांसद जौनपुरिया ने कृषि कानूनों को ऐतिहासिक बताते हुऐ किसानों के हित में बताया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा, समाजसेवी दयावती जौनपुरिया, युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा, नमो नारायण गुर्जर सरपंच, लक्ष्मा देवी गुर्जर सरपंच, विजय सरपंच, समय सिंह गुर्जर, सरपंच संघ अध्यक्ष राम खिलाड़ी मीणा, अभिषेक मीणा, चरतलाल मीणा सरपंच, भरोसी बेरवा सरपंच, जीतू खटाना सरपंच, रामलाल मीणा, उदम, बाबू गुर्जर रामखिलाड़ी चेची सहित कई गणमान्य नागरिक एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.