सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने नए कृषि कानूनों को बताया किसान हित में
सवाई माधोपुर 27 दिसम्बर 2020
टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने एक वीडियो जारी करते हुवे नये कृषि कानूनों को किसान हित में बताया है । साथ ही जौनापुरिया ने केंद्र सरकार की योजनाओं को किसानों के लिए फायदेमंद बताया है ।
वीडियो जारी करते हुवे सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने बताया कि नए कृषि कानून किसान हित में है । साथ ही जौनापुरिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं लागू की गई है वो किसानों के लिए फायदेमंद है । जौनापुरिया ने कहा कि नए कृषि कानून किसानो के हक में है ,नये कृषि कानून से किसानों को कोई नुकसान नही होगा । जौनापुरिया ने कहा कि कृषि कानून के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री ने किसानों को मजबूती दी है । किसानों को नए कृषि कानून से फायदा ही होगा । सांसद जौनापुरिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान हित मे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है । जिससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है । जौनापुरिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को बहुत कुछ दिया है और बहुत कुछ देना चाहती है । जौनापुरिया ने काँग्रेस पर निशाना साधते हुवे कहा कि कुछ लोग कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह कर रहे है और किसानों के हित ने नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे है ।
देखे वीडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.