कोई भी भूखा ना सोएं’ अभियान के तहत नगर परिषद बसभापति ने बांटे भोजन पैकिट्स – गंगापुर सिटी

कोई भी भूखा ना सोएं’ अभियान के तहत नगर परिषद बसभापति ने बांटे भोजन पैकिट्स – गंगापुर सिटी

कोई भी भूखा ना सोएं’ अभियान के तहत नगर परिषद बसभापति ने बांटे भोजन पैकिट्स….

गंगापुर सिटी : नगर परिषद द्वारा चलाएं जा रहे अभियान ‘कोई भी भूखा ना सोएं’ के तहत समूचे गंगापुर में सभी जरूरतमन्दो को भोजन पैकिट वितरित किये।इस दौरान अभियान में नगर परिषद का सहयोग कर रहे छात्रनेता व स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि समूचे गंगापुर सिटी में जिस प्रकार वर्तमान में कोरोना के कारण मजदूर वर्ग के हाथों से रोजगार छिन गया है उसके तहत दोनों समय के भोजन आपूर्ति हेतु नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता जी द्वारा यह अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत उद्देश्य यह है कि गंगापुर सिटी में कोई भी व्यक्ति भूखा नही सोएगा उन्हें दोनों समय कि भोजन आपूर्ति पूर्ण करवाई जाएगी।इस कार्य हेतु स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया गया है।युवा कार्यकर्ताओ द्वारा भोजन पैकिट्स जरूरतमंदों तक पहुंचाएं जा रहे है।इसी क्रम में नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता जी द्वारा भी क्रमशः वार्ड नं 6,7,8 में व्यक्तिशः जाकर भोजन पैकिट्स का वितरण किया और जरूरतमंदों को इस कालकवलित समय मे पहुंचकर सहायता प्रदान कि।इस दौरान नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता, छात्रनेता व स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा,भारत महावर,नितेश सिंह जादौन,गीतांशु जोशी,वार्ड नं.6 पार्षद अमर सिंह जाटव,वार्ड नं 7 पार्षद बबलू हरिजन,वार्ड नं 8 पार्षद मीठालाल माली,नाटी सैनी सहित कई आमजन व जरूरतमंद उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.