नगर परिषद सभापति ने किया पानी की टंकी का उद्घाटन – सवाई माधोपुर

नगर परिषद सभापति ने किया पानी की टंकी का उद्घाटन – सवाई माधोपुर

नगर परिषद सभापति ने किया पानी की टंकी का उद्घाटन
सवाई माधोपुर 28 जुलाई। नगर परिषद सभापति विमल चन्द महावर ने 28 जुलाई को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
जानकारी के अनुसार विधायक दानिश अबरार के निर्देशानुसार राजबाग चैकी के पास स्थित रैगरों की बगीची में श्रीमोड़े वाले हनुमान जी के मंदिर में एक पानी की टंकी नगर परिषद द्वारा लगाई गई थी। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर के महाराज बृजदास जी भी उपस्थित रहे।
इसके बाद राजबाग चैकी के पास रैगरों की बगीची में स्थित मैदान में चिंटू चैधरी द्वारा चलाये जा रहे सघन पौधारोपण अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सभापति विमल चन्द महावर का माला पहनाकर स्वागत किया। सभापति ने पौधा लगाकर कार्यक्रम शुभारम्भ किया। इस मौके पर पिन्टी भारद्वाज, लालचंद रैगर, राजेश श्रीमाल, अनिल जैन पूर्व पार्षद, गिर्राज मंडी, घनश्याम गर्ग, राजेश्वर पटवारी, चन्दू चैधरी, शंकर कुम्हार, कैलाश पीटीआई, पारस, पिंटू गोयल व अन्य मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.