नगर परिषद सभापति ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

नगर परिषद सभापति ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

नगर परिषद सभापति ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
सवाई माधोपुर 23 सितम्बर। नगर परिषद सभापति विमलचन्द महावर ने सहायक अभियन्ता (पर्यावरण एवं ठोस कचरा प्रबंधन), एवं सफाई निरीक्षक व जमादारों के साथ बजरिया मुख्य बाजार क्षेत्र में सफाई का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभापति ने सफाई कर्मचारियों को अपनी साईट पर निर्धारित समय तक सफाई कार्य करने व कचरे की ढेरियां लगाने तथा समय से पूर्व सफाई हल्का नहीं छोड़ने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित नहीं मिलने वाले सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किये गये।
इस दौरान सभापति ने बताया कि सभी दुकानदारों, ठेले, ढाबा थड़ी वालांे से कचरा पात्र रखने के लिए पाबन्द किया। कचरा पात्र नहीं रखने पर नगर परिषद द्वारा जुर्माना वसूल किया जायेगा।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.