सफाई कार्मिकों समेत नगर परिषद कार्मिकों ने लगवाये कोविड-19 टीके

सफाई कार्मिकों समेत नगर परिषद कार्मिकों ने लगवाये कोविड-19 टीके

सफाई कार्मिकों समेत नगर परिषद कार्मिकों ने लगवाये कोविड-19 टीके
सवाई माधोपुर 5 फरवरी। सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी नगर परिषद के कार्मिकों को शुक्रवार को कोविड-19 के टीके लगाये गये।
गंगापुर सिटी के कार्मिकों ने उप जिला चिकित्सालय, गंगापुर सिटी में तथा सवाई माधोपुर के कार्मिकों ने जिला अस्पताल और बजरिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में टीके लगवाये।
फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड-19 टीका लगाने की शुरूआत गुरूवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन ने स्वयं को टीका लगवाकर की थी। गुरूवार को राजस्व विभाग के कार्मिकों को टीके लगाये गये। इसी कडी में शुक्रवार को दोनों नगरपरिषदों के कार्मिकों को टीके लगाये गये। सवाई माधोपुर में 317 तथा गंगापुर सिटी में 142 कार्मिक कोविन साॅफ्टवेयर पर आॅनलाइन पंजीकृत थे। पंजीकृत लाभार्थियों का वैरिफिकेशन एवं तत्पश्चात् वैक्सीनेशन किया गया। वैक्सीनेशन के बाद आधा घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया जहां टीका लगवाने वाले हर व्यक्ति का बीपी एवं ऑक्सीजन स्तर चेक किया गया। द्वितीय चरण में राजस्व विभाग, स्थानीय निकाय विभाग, पंचायती राज विभाग, पुलिस कार्मिकों एवं सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित सभी सैन्य बल का टीकाकरण किया जा रहा है।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.