नगर परिषद गंगापुर सिटी सभापति शिवरतन अग्रवाल ने वार्ड 7,44,52 का किया निरीक्षण

नगर परिषद गंगापुर सिटी सभापति शिवरतन अग्रवाल ने वार्ड 7,44,52 का किया निरीक्षण

प्रेस नोट
नगर परिषद गंगापुर सिटी सभापति शिवरतन अग्रवाल ने आज दिनाँक 20/11/2020 को प्रातः 7:00 बजे वार्ड नंबर 7 मिर्जापुर व 10:00 बजे वार्ड नंबर 44 सालोदा एवं वार्ड नंबर 52 का निरीक्षण किया एवं लोगो की समस्याओं को सुना व समस्याओ का तुरन्त निराकरण करवाया ।

साथ ही सभापति ने कहा कि गंगापुर सिटी की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है ।

सफाई कर्मियों को जॉन में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है । जिससे शहर की सफाई ठीक से करवाई जा सके साथ ही एलएनटी कंपनी द्वारा जो सीवरेज का कार्य शहर में इन दिनों चल रहा है उसकी भी मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से करवाई जा रही है।

हमारा लक्ष्य शहर को शीघ्र ही ग्रीन एवं क्लीन बनाने का है उन्होंने शहरवासियों से कहा कि अपने अपने घरों पर डस्टबिन रखें कचरा ऑटो टिपर में ही डालें वे अपने घरों के बाहर लाइट जरूर लगाएं।

जिससे कि आपराधिक घटनाएं ना हो शहर को सुंदर बनाने में लोगों का सहयोग आवश्यक है ।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.