नगर परिषद की टीम ने 11 चालान काटकर 2100 रूपये का जुर्माना वसूला
सवाई माधोपुर, 9 अप्रेल। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये एडवाईजरी की पालना को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। गाइडलाइन की पालना नही करने वालों के खिलाफ चालान काटने एवं जुर्माना वसूलने की कार्रवाई का जा रही है। नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 11 लोगो के चालान काटकर 2100 रूपये का जुर्माना वसूला।
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि टीम के सदस्यों द्वारा लोगो का जागरूक करने के साथ-साथ वैक्सीन के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है। टीम ने बजरिया गणेश मन्दिर, रेलवे स्टेशन, बांगड कटला सहित विभिन्न स्थानों पर लोगो को जागरूकता पेम्फलेट भी वितरित किये।