हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर 20 फरवरी 2021

सवाईमाधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने सांकड़ा निवासी सतसिंह हत्याकांड के मामले में फरार आरोपी बत्तीलाल उर्फ टाइगर गुर्जर निवासी रांगल की ढाणी श्यामोली को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने आरोपी को पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया । पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावति स्थानों पर दबिश दे रही है । आरोपी बत्ती लाल गुर्जर मलारना डूंगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उकसे खिलाफ थाने में 16 गंभीर आपराधिक पकृति के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब तक मामले से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उपाधीक्षक शहर नारायण तिवाड़ी ने बताया कि 26 जनवरी को रायसिंह मीना निवासी सांकड़ा ने बनास नदी में उसके भाई सतसिंह की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या करने का विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में लिप्त 4 आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सतसिंह हत्याकांड मामले में आरोपी बत्तीलाल उर्फ टाईगर घटना के बाद से ही अपने गांव से बाहर छिपता घूम रहा था। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी एंव पुलिस उप अधीक्षक शहर नारायण तिवाड़ी के नेतृत्व में एक विषेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है । आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर चल रहा है। आरोपी बत्ती लाल उर्फ टाईगर मलारना डूगंर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध 16 गंभीर प्रकृति के आपराधिक प्रकरण दर्ज है। मामले के शेष आरोपियों के छुपने के संभावित स्थानों पर पुलिस लगातार दबिश दे जा रही है।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.