हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार – बामनवास

हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार – बामनवास

सवाई माधोपुर -बामनवास -हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार ।
सवाई माधोपुर- बामनवास- बामनवास पुलिस ने हत्या के एक मामले में दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की ।दरअसल ग्राम बडोली,थाना वजीरपुर के रहने वाले केशव पुत्र रामखिलाड़ी मीणा ने थाना बामनवास में परिवाद दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन मनीषा मीणा की हत्या उसके पति व ससुराल वालों ने जहर देकर व गला घोट कर कर दी है ।इस पर पुलिस ने परिवाद दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए महिला के पति और मुख्य आरोपी धारा सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की ।पुलिस के अनुसार आरोपी धारा सिंह, निवासी रानीला दिल्ली भागने की फिराक में था ।लेकिन समय रहते मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे 24 घंटे के अंदर ही दबोच लिया ।आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है ।और अब उसे 4 अगस्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार - बामनवास

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.