बड़ी उदेई में संगीतमय भागवतकथा ज्ञानयज्ञ 4 मार्च से-गंगापुर सिटी

बड़ी उदेई में संगीतमय भागवतकथा ज्ञानयज्ञ 4 मार्च से-गंगापुर सिटी

बड़ी उदेई में संगीतमय भागवतकथा ज्ञानयज्ञ कल से, गाजे-बाजे से निकलेगी कलश यात्रा-गंगापुर सिटी

गांव बड़ी उदेई में मुनीम परिवार वालों के देव स्थान पर 4 मार्च से संगीतमय भागवतकथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ पर गाजे-बाजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं कलशों के साथ शामिल होंगी।आयोजन से जुड़े संतोष गर्ग एवं सीताराम गर्ग ने बताया कि कथा में प्रवचन आचार्य पंडित कमल किशोर शास्त्री कारवाड़ वाले देंगे। कथा के शुभारंभ पर 4 मार्च को सुबह कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें आचार्य को घोड़ी पर बैठाकर निकाला जाएगा।
 कथा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे एवं दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक का रखा गया है। कथा मे पहले दिन शुकदेव जन्म का प्रसंग सुनाया जाएगा। इसी तरह सृष्टि वर्णन, मनोरक्षक संवाद, कपिल देवहुति संवाद, सती कथा, ध्रुव चरित्र एवं शिव विवाह, राम जन्म, कृष्ण जन्म, नंदोत्सव, कंस वध, यदुवंश वर्णन आदि के प्रसंग सुनाए जाएंगे। भागवतकथा के समापन पर 11 मार्च को भंडारा होगा। इससे पहले सुबह 9 बजे से हवन यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी। सभी धर्मप्रेमियों से भागवतकथा में प्रवचन सुनकर धर्म लाभ उठाए जाने की अपील की गई है।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.