जमाबंदी में हुआ नाम सुधार, लाभार्थी ने जताया आभार
साठ साल पुरानी गलती को किया दुरस्त
सवाई माधोपुर, 29 अक्टूबर। प्रशासन गांव के संग शिविरों में लोगों के कार्य होने से ग्रामीणों में प्रसन्नता का भाव है। पंचायत चूली में आयोजित कैम्प में हरिलाल दत्तक पुत्र रामचन्द निवासी चूली द्वारा उसकी जमाबन्दी में अपना नाम शुद्धिकरण हेतु आवेदन किया। हरिलाल का जमाबंदी में मौके पर ही सुधार कर दर्ज कर दिया गया। हरिलाल ने बताया कि उनकी जमाबन्दी में नाम हीरालाल पुत्र रामचन्द दर्ज है, जबकि उनका सही नाम हरिलाल दत्तक पुत्र रामचन्द है। हरिलाल ने बताया कि उसकी जमाबंदी में यह नाम पिछले लगभग साठ वर्षो से गलत ही चला आ रहा है । क्योंकि हरिलाल अपने पिताजी के बडे भाई के गोद गया था जिसके कारण नाम शुद्धि में काफी परेशानी आ रही थी। हीरालाल ने हरिलाल दत्तक पुत्र रामचन्द करवाने के लिए उसने कई बार विभागो के चक्कर लगा लिए परन्तु उसका नाम शुद्धिकरण नही हुआ। शिविर में उन्होंने नाम शुद्धि के साथ ही जमाबन्दी में अपनी जाति भ्ज्ञी दुरस्त अंकन करने का निवेदन भी किया।
तहसीलदार गंगापुर सिटी से कैम्प में ही उक्त आवेदन की जांच करवाई गयी एवं कैम्प में उपस्थित ग्रामीणों से प्रार्थी के नाम के बारे में जानकारी ली गयी तथा आस पडौस के खातेदारो के बयान लिए गए। ग्रामीणों व खातेदारों द्वारा बताया कि प्रार्थी का सही नाम हरिलाल दत्तक पुत्र रामचन्द है। तथा हरिलाल रामचन्द के गोद गया है। इस पर कैम्प में ही
प्रार्थी की जमाबन्दी में उसका नाम एवं जाति का सही अंकन किया गया। कार्य होने पर हरिलाल ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा शिविर आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।