नमो राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह संपन्न

नमो राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह संपन्न

नमो राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह संपन्न
सवाई माधोपुर 5 अक्टूबर। नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा आयोजित राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह जयपुर जगतपुरा स्थित रजवाड़ा पैलेस में आयोजित हुआ।
नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने बताया कि समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रांतों से भारी संख्या में आए हुए प्रतिभागी उपस्थित थे।
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि समारोह में सांसद राम चरण बोहरा, विधायक काली चरण सर्राफ, पूर्व वित्त राज्य मंत्री वीरेंद्र मीना,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती पूजा कपिल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती सुमन शर्मा, भाजपा नेता एवं संरक्षक दिल्ली प्रदेश जसवीर सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सोपान उंडे पाटील तथा राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मूर्ति मीना ने संबोधित किया।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.