गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों के साथ थाने में फहराया राष्ट्रीय ध्वज. बाटोदा
72 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई नवनिर्वाचित सरपंचों ने राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस की बधाई दी प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरपा ग्राम पंचायत की सरपंच आनंदी देवी डाबर ग्राम पंचायत के कान जी माली बाटोदा ग्राम पंचायत से मोनिका देवी बिछोछ ग्राम पंचायत से प्रेम देवी ने झंडा फहराया कई सरपंच ऐसे थे जिन्होंने पहली बार झंडारोहण किया और सलामी दी बाटोदा थाना अधिकारी जगदीश भारद्वाज ने बाटोदा थाने में झंडारोहण कर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामना दी तथा कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कोताही पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं बरती जाएगी तथा आमजन में विश्वास और आमजन की सुरक्षा का हर समय ध्यान रखा जाएगा
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.