राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 को
सवाई माधोपुर 21 जनवरी। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस है। इस उपलक्ष्य में आकाषवाणी 24 जनवरी तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से साढे 5 बजे तक ‘‘उडान’’ कार्यक्रम का प्रसारण कर रहा है।
एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि 24 जनवरी को शाम 5 से साढे 5 बजे तक टीवी टाॅक शो का तथा राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम ‘‘शक्ति’’ का भी इसी दिन सुबह 11 बजे से दोपहर साढे 12 बजे तक प्रसारण होगा।