राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अप्रैल को

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अप्रैल को

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अप्रैल को
खण्डार । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट खंडार तापस सोनी के अवकाशागार मे समस्त बैंक, बिजली विभाग एवं जलदाय विभाग के अधिकारीगणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष ने अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों को समय पर पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में न्यायालय में लंबित सभी प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं बैंक, वित्तीय संस्थाओं के वसूली से संबंधित प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.