राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन बामनवास

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन बामनवास

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन बामनवास

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार में तालुका विधिक सेवा समिति, बामनवास में दिनांक 11.09.2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें तालुका पर स्थापित न्यायालय के लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु 01 बैंच का गठन किया गया। दिनभर चली लोक अदालत के दौरान बैंच (न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट््रेट, बामनवास) के द्वारा 113 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 4014200/-रूपये का विभिन्न पत्रावलियों में आवार्ड पारित किए गए। साथ में तालुका विधिक सेवा समिति, बामनवास के द्वारा 81 विद्युत विभाग, जलदाय विभाग एवं बैंक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 1502280/- रूपये का अवार्ड पारित किया गया।
लोक अदालत के दौरान भारतीय स्टैट बैंक, बैंक आॅफ बड़ौदा, बड़ौदा राजस्थान क्षैत्रिय ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, युनियन बैंक सहित अन्य बैंकों, जलदाय विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारिगण मौके पर उपस्थित रहे तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का मौके पर ही राजीनामें के माध्यम से निस्तारण किया गया।
लोक अदालत के दौरान मनमोहन चंदेल बैंच के अध्यक्ष तथा सदस्य लक्ष्मीकांत शर्मा ने लोक अदालत के प्रकरणों में समझाइश की तथा प्रकरणों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत के दौरान न्यायालय के कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.