11 सितम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ने बैठक लेकर तैयारी की समीक्षा की – सवाई माधोपुर

11 सितम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ने बैठक लेकर तैयारी की समीक्षा की – सवाई माधोपुर

11 सितम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ने बैठक लेकर तैयारी की समीक्षा की
सवाई माधोपुर, 19 अगस्त। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 11 सितम्बर को आयोजित होने वाली द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं इसमें अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्वनी विज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
प्राधिकरण अध्यक्ष ने न्यायिक अधिकारीगण को न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी अधिक से अधिक मामलों का आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण करवाने के निर्देश दिये।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने जलदाय, टेलीकॉम, विद्युत, चिकित्सा एवं अन्य विभागों के प्रि-लिटीगेशन स्तर के अधिकाधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित किये जाने के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर महेन्द्र कुमार ढाबी, अपर सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर, पल्लवी शर्मा, न्यायाधीश विशिष्ट न्यायालय (ए.सी./एस.टी. एक्ट) सवाई माधोपुर, सानुज कुलश्रेष्ठ मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट सवाई माधोपुर, कृष्णा राकेश कांवत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट सवाई माधोपुर, अंजना अग्रवाल न्यायिक मजिस्टेªट सवाई माधोपुर, हिमांशु गर्ग अतिरिक्त न्यायिक मजिस्टेªट सवाई माधोपुर आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.