राष्टीय सड़क सुरक्षा माह का समापन

राष्टीय सड़क सुरक्षा माह का समापन

राष्टीय सड़क सुरक्षा माह का समापन

सवाई माधोपुर 17 फरवरी 2021

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए सवाई माधोपुर में जिला परिवहन एंव यातायात पुलिस द्वारा 18 जनवरी से चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आज समापन हो गया । इस दौरान नगर परिषद सभागार में समापन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें एडीएम डॉक्टर सूरज सिंह नेगी व नगर परिषद सभापति विमल चंद महावर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर विगत एक माह में आयोजित किये गए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एंव प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । साथ ही यातायात नियमो को लेकर अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों का भी सम्मान किया गया । इस दौरान यातायात नियमों की पालना को लेकर जानकारी दी गई ।कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन विभाग सहित यातायात पुलिस के अधिकारी एंव कार्मिक मौजूद रहे ।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.