राष्ट्रीय मतदाता दिवस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

सवाई माधोपुर 25 जनवरी 2021

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहुनगर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ,एडीएम सूरज सिंह नेगी द्वारा श्रष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान नये मतदाताओ का अभिनंदन करते हुवे उन्हें मतदाता पहचान पत्र वितरित किये गए । कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों , बीएलओ व नये मतदाताओ को मतदान का महत्व समझाया और मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी । इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक मतदाता पहचान पत्र की जानकारी देते हुवे कहा कि जिले में आज 25 जनवरी से 31 जनवरी तक मतदाताओ को ई-ईपिक के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मतदाता पहचान पत्र जारी किया जाएंगे । कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों एंव बीएलओ व नये मतदाताओ को शपथ भी दिलाई गई

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.