नवरात्रा महापर्व का धूमधाम से हो रहा आयोजन

नवरात्रा महापर्व का धूमधाम से हो रहा आयोजन

नवरात्रा महापर्व का धूमधाम से हो रहा आयोजन
सवाई माधोपुर 11 अक्टूबर। श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में नवरात्र महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। माता रानी के बदलते हुए स्वरूपों की रोज नई पोशाक बदलते हुए झांकी सजाई जा रही है। माता का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। पूजा अर्चना विशेष पद्धति से की जाती है सैकड़ों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं देवी भागवत का मूल पाठ अनवरत चल रहा है।
ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि सोमवार को माता को पापड़ी, पुआ, पकोड़ी, बेसन के लड्डू, खीर व बालूशाही का विशेष भोग लगाया गया। भव्य 21 दीपों से आरती की गई व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट पदाधिकारी गण भगवान दास चैधरी, वैद्य नाथू लाल शर्मा, रघुनंदन मथुरिया,गिरधारी लाल शर्मा व ट्रस्टी गण जगदीश प्रसाद गर्ग जड़ावता वाले, हेमेंद्र शर्मा, निरंजन लाल सिंघल आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.