महिलाओं को मिलने वाले सरकारी पोषाहार में हो रही लापरवाही

महिलाओं को मिलने वाले सरकारी पोषाहार में हो रही लापरवाही

महिलाओं को मिलने वाले सरकारी पोषाहार में हो रही लापरवाही
सवाई माधोपुर 9 मार्च। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने आरोप लगाया है कि प्रदेष में जब से कांग्रेस सरकार आयी है तब से महिला अत्याचार अधिक बढ़ गये हैं। आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार, बलात्कार, अन्याय, दूराचार आदि की घटनाऐं पढने व सुनने को मिलती है। हिन्दू धर्म में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है व उनका सम्मान किया जाता है। लेकिन वर्तमान में राज्य में नारी की स्थिति काफी चिंताजनक है।
गोठवाल ने बताया कि वर्तमान में ममता कार्ड के माध्यम से जिन महिलाओं की डिलेवरी होती है उन्हें पोषाहार के माध्यम से सरकारी गोदामो से दाल चना व अन्य सामान आंगनबाड़ी महिलाओं द्वारा प्रदान किया जाता है। जिससे जच्चा बच्चा को पोष्टिक आहार मिल सके। उस पोषाहार में भी काफी लापरवाही देखी जा रही है।
गोठवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत खण्डार में मंजु कुमारी गुप्ता पत्नि दिनेष चन्द मथुरिया को माह मार्च में सितम्बर महिने का पोषाहार प्रदान किया गया। जिसकी एक्सपायर डेट सितम्बर 20 से नवम्बर 20 तक है। जो निकल चुकी है। इसके साथ ही पोषाहार में पाया कि काफी किड़े पड़े हुये थे। दाल लगभग पूरी तरह से खराब हो चुकी है। जिसको न तो परिवार वाले उपयोग में ले सकते है न ही डिलेवरी महिला के काम आ सकती है।
प्रदेष मंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने बताया कि जब जब इस प्रकार की घटनाऐं सुनने को मिलती है तो काफी दुख होता है। आज प्रदेष में महिलाओं की जो दूदर्षा हुई है। वो पहले कभी नहीं हुई। गर्भवती एवं नव प्रसुताओं के पोषाहार में इस प्रकार की लापरवाही काफी चिन्ताजनक है।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.