प्रतिभा सम्मान सूची में लापरवाही – वज़ीरपुर

प्रतिभा सम्मान सूची में लापरवाही – वज़ीरपुर

प्रतिभा सम्मान सूची में लापरवाही
महेंद शर्मा
वजीरपुर, उपखण्ड कार्यालय में इस बार 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिभा सम्मान सूची एक कमरे में बैठे ही बना दी गई। इन प्रतिभा सम्मान सूची में अनेक नाम बिना प्रोत्साहित करने के लिए और कुछेक प्रतिभा सम्मान के लिए नही होने पर भी उनका नाम जोड़ा गया। वही इस बार की सूची कार्यालय द्वारा प्रकाशित भी नही करवाई गई।
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा द्वारा पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व शील्ड से सम्मानित किया गया। जिनकी रिपोर्ट तहसील से दी गई। पुष्पेन्द्र शर्मा बहुआयामी प्रतिभा के धनी है, इन्होंने कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर रखी है l तकनीकी दक्षता एवं कार्यकुशलता के कारण लैण्ड रिकार्ड कम्प्यूटराईज कार्य में आने वाली अधिकांश समस्याओं का अपने स्तर पर ही चुटकियों में समाधान कर लेते हैं जिससे तकनीकी संसाधनों के सुधार पर खर्च होने वाले बजट में से हजारों रूपयों का बार्षिक बजट बचता है एवं आमजन के कार्य भी समय पर त्वरित गति से सम्पादित होते हैं l

प्रतिभा सम्मान सूची में लापरवाही - वज़ीरपुर

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.