नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वच्छता पखवाड़े की दिलवाई शपथ व किया पौधारोपण….

नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वच्छता पखवाड़े की दिलवाई शपथ व किया पौधारोपण….

नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वच्छता पखवाड़े की दिलवाई शपथ व किया पौधारोपण….

नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज दिनांक 1 अगस्त 2021 को हाई सेकेंडरी के ग्राउंड में वृक्षारोपण व स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता की शपथ दिलवाई। इस दौरान उप जिला कलेक्टर श्रीमान अनिल राम चौधरी जी के शुभ मार्गदर्शन में सभी युवा स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान उप जिला कलेक्टर ने सभी को मार्गदर्शन दिया।इसी क्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग ने कहां की नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रकृति के सौंदर्य करण हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए व स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति के संवर्धन व कोटि कोटि जनमानस के हित हेतु पौधारोपण अधिक से अधिक करना चाहिए और सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान युवा स्वयंसेवकों द्वारा 1 से 15 अगस्त तक स्वच्छता शपथ संगोष्ठी स्वच्छता जागरूकता जनसंपर्क प्रभात फेरी वृक्षारोपण चित्रकला प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता स्वच्छ ग्राम अभियान प्लास्टिक मुक्त गांव व श्रमदान जैसे कार्यक्रम अहम भूमिका में रहेंगे। वृक्षारोपण से पूर्व उप जिला कलेक्टर अनिल राम जी चौधरी द्वारा समस्त सरकारी कर्मचारियों व नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस दौरान पौधारोपण में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नेहरू युवा केंद्र रिजुल गर्ग, स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा, जीतू मोतीपुरा, राजेश मोतीपुरा, नितेश सिंह जादौन ,शैलेश गौतम, निरंजन योगी,वन विभाग के रेंजर दीपक शर्मा,BDO केदार गोयल समेत समस्त शिक्षाविद, नगर परिषद कर्मचारीगण सहित कई युवा स्वयंसेवक मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.