नेहरु युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में चलाए जा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खेमराज गुप्ता ब्लॉक गंगापुर सिटी में चलाया जा रहा फिट इंडिया फ्रीडम शपथ अभियान में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोकसी के प्रधानाचार्य श्री रजन सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम की शपथ दिलाई गई व साथ ही फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के मूल मंत्र का अनुसरण कर उन्होंने स्वयं और अपने परिवार को उन्होंने फिट रहने का संदेश दिया । इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोकसी के शारीरिक शिक्षक हितेश कुमार जांगिड़ जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयं सेवकों की एक अच्छी पहल की गई है जिसमे कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को अपनी शारीरिक व मानसिक स्थिति के लिए फिट होना अति आवश्यक है साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों के रचनात्मक कार्यों की बहुत अधिक सराहना की यह कार्यक्रम आगे निरंतर जारी रहेगा। इसी दौरान कोविड जागरूकता व वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित किया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.