नव वर्ष धर्म आराधना पूर्वक मनाया

नव वर्ष धर्म आराधना पूर्वक मनाया

नव वर्ष धर्म आराधना पूर्वक मनाया
सवाई माधोपुर 1 जनवरी। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ का केवल्यज्ञान कल्याणक महोत्सव एवं नव वर्ष धर्म आराधना पूर्वक मनाया गया।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि मंगलमयी अवसर पर दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी मंदिर आलनपुर में आर्यिका विज्ञानमति माताजी ससंघ के सानिध्य एवं चमत्कारजी प्रबंध समिति के संयोजन में श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्यों से भगवान मल्लिनाथ एवं आदिनाथ विधानमंडल का पूजन किया। विधान पूजन से पूर्व चमत्कारजी मंदिर के पंडित उमेश जैन शास्त्री के निर्देशन में इंद्र-इन्द्राणियों ने मांगलिक क्रियाओं के साथ मंडल पर मंगल कलशों एवं ज्ञान के प्रतीक मंगल दीपक की विधिवत स्थापना की।
इस अवसर पर आर्यिका आदित्यमति माताजी ने कहा कि व्यसनों एवं बाहरी चकाचैंध से बचकर समता का भाव रखते हुए अपने आराध्य देव के प्रति सच्ची श्रद्धा व लगन रख धर्म के मार्ग में आगे रहना चाहिए। जिससे व्यक्ति का जीवन मंगलमय बन सके।
महाअर्घ्य समर्पण, शांति पाठ एवं विसर्जन विधि के साथ संपन्न पूजनोपरांत जिनेंद्र देव की मंगल आरती उतारी गई। वहीं आर्यिका संघ ने जीवन को मंगलमय बनाने का सभी को आशीर्वाद प्रदान किया और समाजजनों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.