राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला सवाई माधोपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का गंगापुर सिटी में किया स्वागत
सामान्य चिकित्सालय में में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हेमराज मीणा का विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा स्वागत किया गया जिसमें पीएमओ गंगापुर सिटी के नर्सिंग कर्मचारी ब्लॉक के नर्सिंग कर्मचारी एवं समस्त संबंधित ब्लाक की सीएचसी एवं पीएचसी और सब सेंटर के नर्सेज कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, पैरामेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर फार्मासिस्ट ,एवं मंत्रालयिक कर्मचारी और एस डी एच हॉस्पिटल गंगापुर सिटी के सभी स्टाफ के द्वारा माला पहनाकर एवं साफा बंधवा कर जोरदार स्वागत किया गया.
श्हेमराज जी मीणा अध्यक्ष महोदय ने सभी एसोसिएशन और साथियों का धन्यवाद व्यक्त किया और समस्त नर्सेज और संबंधित कर्मचारी संघ को आश्वासन दिया कि वह आने वाले समय में अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहते हुए सभी कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे और सभी कर्मचारियों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान उचित माध्यम से करवाने की कोशिश करते रहेंगे और कर्मचारी संघ एवं नर्सेज संघ के प्रति समर्पित भाव से सेवा करते रहेंगे इस मौके पर नर्सिंग सुप्रिडेंट गंगापुर सिटी श्री खेमराज मंगल नर्सिंग सुप्रिडेंट रमेश मीणा सर्जिकल वार्ड से धर्म सिंह जी मीणा सुरेश मीणा नईम खान , मोहम्मद नफीस, मेडिकल वार्ड से नर्सिंग कर्मी श्री मिर्ज़ा ग़ालिब और मोहम्मद माहिर खान कोरोना रिकॉर्ड संधारण से श्री नरेंद्र सिंह गुर्जर इमरान खान महेश जी मीणा
आदि सदस्य मौजूद थे