रामबाड़ी बालाजी मन्दिर पर रात्रि जागरण कल  बौंली

रामबाड़ी बालाजी मन्दिर पर रात्रि जागरण कल  बौंली

रामबाड़ी बालाजी मन्दिर पर रात्रि जागरण कल
बौंली 12 फरवरी। उपखंड मुख्यालय के खिरनी सड़क मार्ग किनारे स्थित अति प्राचीन जन-जन के आराध्य रामबाड़ी बालाजी मंदिर पर प्रतिमाह आयोजित होने वाला रात्रि जागरण शास्त्रीय संगीत सत्संग इस माह शनिवार 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
आयोजक सीताराम त्रिवेदी ने बताया कि क्षेत्र में शास्त्रीय संगीत की अलख जगाने व संगीत प्रेमियों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राम बाड़ी बालाजी मंदिर सत्संग भवन में प्रति माह के दूसरे शनिवार को शास्त्रीय संगीत सत्संग व रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है। इस माह यह आयोजन 13 फरवरी को होने जा रहा है इसमें इस बार ख्याति प्राप्त आकाशवाणी व दूरदर्शन गायक श्याम सिंह भांवढ़ वाले व गंगापुर सिटी निवासी संगीत शिक्षक कैलाश महावर सहित क्षेत्र के कई गायक अपनी स्वर लहरियां बिखेरेंगे। त्रिवेदी ने बताया कि सत्संग कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से शुरू होकर अल सुबह 4 बजे तक आयोजित होगा। आरती के बाद समापन होगा। आयोजक त्रिवेदी ने संगीत प्रेमियों के साथ-साथ आमजन को सत्संग में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.