17 जुलाई के बाद जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं

17 जुलाई के बाद जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं

17 जुलाई के बाद जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं , जिले को लगातार कोरोनामुक्त बनाए रखने में आमजन जनअनुशासन का करें पालन
सवाई माधोपुर, 27 जुलाई। जिले में मंगलवार को भी कोई नया कोरोना केस सामने नहीं आने से जिला लगातार दूसरे दिन कोरोनामुक्त बना रहा।
कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि मंगलवार को जॉंचंे गये सभी 113 सैम्पल नेगेटिव मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद 13 जुलाई को जिला पहली बार कोरोना मुक्त हुआ लेकिन इसके 4 दिन बाद ही 17 जुलाई को एक केस पॉजिटिव निकल आया। 26 जुलाई को वह पॉजिटिव केस फिर नेगेटिव होने से जिला फिर कोरोनामुक्त हो गया। 17 जुलाई के बाद जिले में कोरोना का एक भी नया पॉजिटिव केस दर्ज नहीं किया गया है।
कलेक्टर ने लोगों से आग्रह किया है कि जिले को सतत कोरोना मुक्त बनाए रखने के लिए 18 साल से अधिक आयु के सभी लोग कोविड-19 टीके की दोनों डोज निर्धारित समय पर लगवा ले। मास्क, सोशल डिस्टंेसिंग आदि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें जिससे जिला लगातार कोरोनामुक्त रहे। उन्होंने लोगों से जन अनुशासन की पालना करने का आग्रह किया है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.