19 जनवरी को विभिन्न पदों पर भरे जाएगें नामाकंन-गंगापुर सिटी

19 जनवरी को विभिन्न पदों पर भरे जाएगें नामाकंन-गंगापुर सिटी

अभिभाषक संघ के चुनाव 22जनवरी को

19 जनवरी को विभिन्न पदों पर भरे जाएगें नामाकंन-गंगापुर सिटी
अभिभाषक संघ गंगापुर सिटी की बैठक संघ अध्यक्ष अनिल दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं की राय पर सर्व सम्मति से अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव 22 जनवरी को होंगे।बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी हर्षवर्धन शर्मा,सहायक निर्वाचन अधिकारी परमानंद शर्मा एडवोकेट व दिनेश चंद डॉस को बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसी दिन तीन बजे तक मतदाता सूची पर आपत्तिया व निराकरण। इसी दिन शाम 4 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक नाम निर्देशन आवेदन  पत्र प्रस्तुतिकरण होगा। दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम 4 बजे तक नाम निर्देशन  आवेदन पत्र जांच  व सूची का प्रकाशन होगा। 20 जनवरी को शाम 4 बजे तक नाम वापसी ले सकते है। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे प्रत्याशियों की सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा। 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से लेकेर शाम चार बजे तक मतदान अधिवक्ताओं मतदान कर सकेंगे। मतदान के बाद इसी दिन शाम सवा चार बजे से मतगणनाव चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव को लेकर सरगर्मियों शुरु
चुनाव को लेकर सरगर्मियों शुरु हो गई है। 22 जनवरी को विभिन्न पदों पर लड़ने के इच्छुक अधिवक्ता एक दूसरे से संपर्क कर चुनाव लड़ने के लिए अपनी राय ले रहे है। चुनाव को सफल बनाने के लिए चुनाव निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन शीघ्र होगा।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.