अहिंसा रैली

अहिंसा रैली

अहिंसा रैली

सवाई माधोपुर 23 मार्च 2021

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वी जयंती वर्ष तथा आजादी की 75 वी वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव के तहत आज शहीद दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर अहिंसा रैली निकाली गई । अहिंसा रैली को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । अहिँसा रैली सिविल लाईन से रवाना होकर बरवाड़ा बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, गौरव पथ होते हुवे अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर सम्पन्न हुई । अहिंसा रैली में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, एनसीसी स्काउट के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । अहिंसा रैली को रवाना करने से पूर्व जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एंव पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शहीदों को नमन करते हुवे भगत सिंह, सुखदेव ,राजगुरू सहित आजादी के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.