कार्य में शिथिलता पर जिला परिषद के तीन अनुभाग प्रभारियों को नोटिस

कार्य में शिथिलता पर जिला परिषद के तीन अनुभाग प्रभारियों को नोटिस

कार्य में शिथिलता पर जिला परिषद के तीन अनुभाग प्रभारियों को नोटिस,
कलेक्टर ने जिला परिषद की योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर दिए निर्देश
सवाई माधोपुर, 2 अगस्त। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर क्रियांविति समय पर एवं गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषद के द्वारा होने वाली बजट घोषणा क्रियांविति के संबंध में प्रगति समीक्षा की। जिला परिषद के तीन अनुभागों में कार्य की शिथिलता पर तीनों अनुभागों के प्रभारियों को 17 सीसीए में नोटिस देने के निर्देश सीईओ जिला परिषद को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में नई बनी 29 ग्राम पंचायतों के भवन के लिए भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत के भवन के लिए भूमि संबंधी समस्या का तुरंत समाधान करवाकर भवन बनवाने के संबंध में सीईओ जिला परिषद को निर्देश दिए।
इसी प्रकार चार ब्लॉक पर बनने वाले अंबेडकर सामुदायिक भवन के संबंध में बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है। कलेक्टर ने प्रत्येक पंचायत पर दो-दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाने के संबंध में जिला परिषद के सीईओ एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी से जानकारी ली। वहीं डीजी सेट के लिए हुई प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं ओआईसी एकाउंट को कार्य में शिथिलता के लिए नोटिस देने एवं कार्य की प्रगति बढाने के लिए सीईओ जिला परिषद को को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालय की उपयोगिता सुनिश्चित करने तथा इनके रखरखाव के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद करने के निर्देश दिए तथा बकाया अन्य प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत जल संरक्षण को बढावा देने वाले स्ट्रक्चर निर्माण के कार्याे की प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा योजना के तहत पौधरोपण करवाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सडक के किनारे प्लांटेशन करवाने, बापू वाटिका विकसित करवाने, न्यूट्री गार्डन विकसित करवाने, सडक किनारे झाडियांे को हटवाने सहित नरेगा से डवटेल कर किए जाने वाले कार्याे के संबंध में मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, रमेश मथुरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.