गंगापुर में अब जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 8 बजे आएगी गंगापुर सिटी

गंगापुर में अब जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 8 बजे आएगी गंगापुर सिटी

कई ट्रेनों का समय बदला

गंगापुर में अब जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 8 बजे आएगी गंगापुर सिटी
रेल प्रशासन ने कोटा मंडल से चलने वाली गाडिय़ों का समय बदला है। नया टाइम टेबल एक दिसंबर से लागू हो जाएगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार कोटा -हजरत निजामुददीन जनशताब्दी एक्सप्रेस ,कोटा वैष्णा देवी सहित अन्य ट्रेनों का समय भी बदल जाएगा।जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से सुबह 5.55 बजे की बजाह कोटा से अब सुबह सवा छह बजे रवाना हजरत निजामुददीन के लिए रवाना होगी। ये ट्रेन सवाई माधोपुर से 7.20 बजे, गंगापुर सिटी से 8 बजे, श्रीमहावीरजी से 8.25 बजे, हिण्डौन सिटी से 8.35बजे प्रस्थान करके निजामुददीन 12.10 बजे पहुंचेगी।वापसी में ये ट्रेन हजरत निजामुददीन से दोपहर 12.45 बजे कोटा के लिए प्रस्थान करेगी। और यह ट्रेन कोटा शाम 6.55 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार कोटा वैष्णों देवी ट्रेन 5 दिसंबर से शाम 4.40 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन गंगापुर सिटी में शाम 6 बजकर 10 बजे आएगी। जबकि ये ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 2.55 बजे वैष्णों देवी पहुंचेगी। वापसी में 6 दिसंबर से ये ट्रेन रात 10.10 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन शाम 6 बजकर 25 मिनट पर गंगापुर रेलवे स्टेशन आएगी। और यह ट्रेन रात को 8.40 बजे कोटा पहुंचेगी।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.