काॅलेज में बनाई एनएसएस वाटिका

काॅलेज में बनाई एनएसएस वाटिका

काॅलेज में बनाई एनएसएस वाटिका
सवाई माधोपुर 11 सितम्बर। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर के दक्षिण परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयो के संयुक्त तत्वावधान में एन एस एस वाटिका निर्मित की गई।
जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो बी एस मीना एवं जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ हरिचरण मीना द्वारा किया गया। वाटिका में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए एवं पौधों के बचाव हेतु फैंसिंग की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो0 रामलाल मीना व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो0 मीठालाल मीना, डॉ प्रेम सोनवाल, प्रो0 शाहिद जैदी, प्रो0शकील अहमद एवं संकाय सदस्य डॉ0 ओ0पी0 शर्मा, डॉ हनुमान प्रसाद मीना, प्रो0मो0शाकिर, प्रो0 मुसव्विर अहमद एवं चारों इकाइयों के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.