157 बालकों को पोषाहार वितरण किया
वजीरपुर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ली में 157 बालकों को पोषाहार वितरण किया गया। विद्यालय के अध्यापक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि विद्यालय की एसडीएमसी व प्रधानाध्यापक सुरेश चन्द गुप्ता के सानिध्य में जन कल्याण कारी योजना के तहत मिड़ डे़ मील का गेहूं व चावल 157 बालको को वितरण किया।कक्षा 1 से 5 तक 64 विद्यार्थियों और कक्षा 6 से 8 तक 93 विद्यार्थियों को पोषाहार दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ व विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.