लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पित होकर कार्य करें अधिकारीः- कलेक्टर

लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पित होकर कार्य करें अधिकारीः- कलेक्टर

लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पित होकर कार्य करें अधिकारीः- कलेक्टर
बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर,15 जुलाई। बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्व शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को तत्परता से कार्य करने और सभी पात्रों को लाभांवित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति कम है, वे अभी से योजना बनाकर अधिक मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुटें।
गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि कागज में योजना का लाभ देना बताया तथा भौतिक सत्यापन में मौके पर लाभ दिया हुआ नहीं मिला तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीस सूत्री कार्यक्रम के रैंक निर्धारण के 12 बिन्दुओं में से 5 बिंदुओं में जिले को ए श्रेणी मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों की सराहना की तथा आगे भी इसी प्रकार प्रगति लाने के निर्देश दिए। वहीं जिन बिन्दुओं में रैंक बी एवं सी मिली उनमें संबंधित बिन्दुओं के प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए रैंक बढाने के लिए विशेष प्रयास के निर्देश दिए।
रैंकिंग में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में विशेष प्रयास की आवश्यकता के निर्देश दिए तथा कहा कि जिन बीडीओ की प्रगति कम रहती है, उनकी मॉनिटरिंग की जाए तथा फिर भी प्रगति नहीं आती है तो उन्हे चार्जशीट दे।
बैठक में राजीविका के अधिकारी को स्वयं सहायता समूहों के आवेदन एवं पत्रावलियां तैयार करवाकर बैंक से संबंधित प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार पौधारोपण के कार्य में विभागवार लक्ष्य के अनुरूप प्रगति के लिए अभी से प्रयास करने तथा संबंधित विभागों को पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। कृषि पंपसेट के ऊर्जाकरण के संबंध में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए तथा कहा कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जाए। वहीं शुद्ध पेयजल के लिए अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी को घर-घर नल कनेक्शन के लिए लक्ष्य के अनुसार विशेष मेहनत करने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के संबध में निर्देश दिए।
कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण व संस्थागत प्रसव के लक्ष्य समय पर पूरे करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, जॉब कार्ड जारी करने, मानव दिवस सृजित करने, न्यूनतम मजदूरी, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण आवास, पेयजल, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, सामाजिक सुरक्षा, वृद्धों का कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों को सहायता, कृषि कनेक्शन, भू खण्ड आवंटन, छात्रवृŸिा सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुये समय पर लोगों को लाभान्वित करवाने की बात कही। जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर योजनाओं की समयबद्ध क्रियांविति करने तथा सभी पात्रों को योजनाआंे से लाभांवित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान ने भी प्रगति समीक्षा के दौरान निर्देश दिए। मुख्य आयोजना अधिकारी बी.एल. बैरवा ने सभी सूत्रों में अब तक अर्जित उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। बैठक में एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.