मौके पर ही स्वीकृत हुई वृद्धावस्था पैंशन
कैलाश को मिल सकेगा आर्थिक संबल
सवाई माधोपुर, 29 अक्टूबर। प्रशासन गांव के संग अभियान अनियाला के कैलाश मीना के खुशियों की सौगात लेकर आया। लंबे समय ये वृद्धावस्था पैंशन के लिए यहां वहां चक्कर लगाने के बाद भी पैंशन स्वीकृत नहीं हो सकी थी, जो आज शिविर में मौके पर ही स्वीकृत हो गई। 64 वर्षीय कैलाश मीणा पुत्र रामचरण मीणा ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है, पूर्व में वृद्वावस्था का आवेदन किया गया था, लेकिन पेंशन स्वीकृत नहीं हो पायी। वृद्वावस्था पेंशन स्वीकृत नही होने से घर परिवार चलाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
अनियाला में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर में शिविर प्रभारी को समस्या बताई। उन्होंने मौके पर ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निर्देश दिए तथा आवेदन स्वीकृत कर तुरंत कैलाश की वृद्वावस्था पेंशन का लाभ दिया गया। वृद्वावस्था पेंशन चालू होने पर कैलाश प्रसन्न नजर आया तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का शिविर आयोजन कर घर बैठे समस्या समाधान करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।