संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का पाठ कर प्रत्येक पात्र का नाम मतदाता सूची में जुडवाने के लिये जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया,

संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का पाठ कर प्रत्येक पात्र का नाम मतदाता सूची में जुडवाने के लिये जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया,

संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का पाठ कर प्रत्येक पात्र का नाम मतदाता सूची में जुडवाने के लिये जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया,
कलेक्टर ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की दी जानकारी, जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सवाई माधोपुर, 26 नवंबर। संविधान दिवस पर शुक्रवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सिविल लाइन में स्कूली बच्चों को संविधान दिवस, संविधान निर्माण का इतिहास, इसमें उल्लेखित मूल अधिकार, कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्वों की संक्षिप्त में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारा संविधान राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित अधिकारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पठन भी किया।
इसके बाद जिला कलेक्टर ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की विद्यार्थियों को जानकारी देते हुये बताया कि जिस भी युवा की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 साल या अधिक हो जायेगी, वह अभी अपना नाम मतदाता सूची में लिखवा दे। मतदान महत्वपूर्ण अधिकार है और मतदान के लिये मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। इस अवसर पर कलेक्टर ने रन राजस्थान फोर रजिस्ट्रेशन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में शामिल विद्यार्थियों ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान सम्बंधी तख्तियॉ हाथ में लेकर सिविल लाइन से मुख्य बाजार बजरिया होते हुये अंबेडकर सर्किल होकर मानटाउन गर्ल्स स्कूल पहुंचे। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी नाथूलाल खटीक, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, स्काउट सचिव महेश सेजवाल, स्काउट सीओ दिव्या, निर्वाचन विभाग के हनुमान प्रसाद जैन, मोहनलाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.