सोमवार, 1 नवंबर को 5 पंचायतों में होगा प्रशासन गांव के संग
अभियान शिविरों का आयोजन
सवाई माधोपुर, 29 अक्टूबर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत सोमवार, 1 नवंबर को जिले की पांच ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ सूरज सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को सवाई माधोपुर की रवांजना डूंगर, बौंली के कोलाडा, मलारना डूंगर के खिरनी, गंगापुर की जाट बडोदा एवं बामनवास की गंडाल पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद के वार्ड 12 से 18 तक के लिए शिविर हनुमान मंदिर नंदबाबा गौशाला के पास तथा गंगापुर सिटी नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 से 17 तक के लिए शिविर चूली गेट नंबर 2 स्कूल के पास आयोजित होगा।