राष्ट्रीय युवा दिवस पर

राष्ट्रीय युवा दिवस पर

राष्ट्रीय युवा दिवस पर
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
सवाई माधोपुर 12 जनवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति खंडार तापस सोनी के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए पंचायत समिति सभागार खंडार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सोनी ने शिविर में उपस्थित आमजन को राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की और बताया कि प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर निर्भर होता है देश के विकास में युवा पीढ़ी का बहुत बड़ा योगदान होता है। देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिल सके इसलिए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही कोरोना से बचाव व उपाय के बारे में जानकारी प्रदान की और बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करें और दो गज की दूरी आवश्यक रूप से बनाए रखें।
विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता हरीलाल बैरवा, रविशंकर अग्रवाल व रमेश चंद तेहरिया ने भी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.