भाजपा गंगापुर सिटी
आज भगवान परशुराम जयंती के पावन और सुखदायक पर्व पर भाजपा परिवार के द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प गुच्छ भेट कर सभी क्षेत्र वासियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ! तथा प्रदेश को कोरोना महामारी से मुक्त करने की कामना के साथ मनाई गई।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रभु विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के स्मरण से साहस का संचार होता है। माता – पिता के भक्त व अनन्य सदाचारी के श्री-चरणों में मेरा कोटि कोटि प्रणाम! सभी से अपील हैं कि कोरोना जैसी बुराई का अंत करने तथा स्वस्थ भारत का निर्माण करने का संकल्प ले।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरेन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.