हरियाली मावस के उपलक्ष्य में मनोरथ सिद्ध हनुमान मंदिर पर किया गया भजन कीर्तन का आयोजन – गंगापुर सिटी

हरियाली मावस के उपलक्ष्य में मनोरथ सिद्ध हनुमान मंदिर पर किया गया भजन कीर्तन का आयोजन – गंगापुर सिटी

श्रावण मास के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तनों का भक्तिमय कार्यक्रम

हरियाली मावस के उपलक्ष्य में मनोरथ सिद्ध हनुमान मंदिर पर किया गया भजन कीर्तन का आयोजन

उदेई मोड़ स्थित प्रसिद्ध मनोरथ सिद्ध हनुमान मंदिर पर महिलाओं की राधे राधे भजन मंडली द्वारा श्रावण मास के पावन दिनों में प्रतिवर्ष भोले बाबा व अन्य देवी देवताओं भजन ढोलक मजीरा के साथ प्रतिदिन गाए जाते हैं इस अवसर पर सभी राधे राधे भक्त मंडली की महिलाओं द्वारा मैं तो हूँ भक्तन को दास, मोर मन आयो रसिया, भोले भांग तुम्हारी, राधे राधे रटो चले आएंगे बिहारी और अन्य कई प्यारे प्यारे भजन गाए गए साथ ही भजन कीर्तन के पश्चात हनुमान जी महाराज के समक्ष प्रसाद लगाकर आगंतुक भक्तजन महिला व बच्चों को प्रसादी में केले के फलों का वितरण किया गया उदेई मोड़ क्षेत्र की महिला मण्डली की वरिष्ठ सदस्य शकुंतला शर्मा ने बताया कि प्रत्येक श्रावण मास में महिलाओं के आपसी सहयोग से मनोरथ सिद्ध हनुमान मंदिर पर श्रावण मास में प्रतिदिन भजन कीर्तनो का आयोजन होता है जिनमें प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भगवान को भोग लगाकर प्रसादी में भक्तगणों को वितरण किया जाता है और क्षेत्र की कई महिलाएं अधिक संख्या में रुचि लेती हैं इस अवसर पर शकुंतला शर्मा, कृष्णा शर्मा,नवली शर्मा, संजना अग्रवाल ,अनीता अग्रवाल,उगन्ती , मंजू, सुनीता, हेमा ,लीला और सभी राधे-राधे मंडली की सदस्य महिलागण उपस्थित रही

G News Portal G News Portal
12 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.