देवसप्तमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गुर्जर समाज के विशाल मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…,विभिन्न गांवों से आई पैदल यात्राएं।

देवसप्तमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गुर्जर समाज के विशाल मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…,विभिन्न गांवों से आई पैदल यात्राएं।

देव सप्तमी के शुभ अवसर पर भगवान श्री देवनारायण का विशाल मेला,मेले में आयोजित हुई गुर्जर समाज की विशाल आम सभा…,हजारों की संख्या में भक्तगण पहुँचे देव के दरबार, श्रद्धालुओं ने देव भगवान की दर पर टेका मत्था…..उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवसप्तमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गुर्जर समाज के विशाल मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…,विभिन्न गांवों से आई पैदल यात्राएं।

रविवार शाम को हुई विशाल भजन संध्या…..गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान के मुख्य मेला।

जयपुर रोड़ हिंगोटिया स्थित भगवान देवनारायण के मंदिर पर देवसप्तमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को गुर्जर समाज का विशाल मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति गंगापुर सिटी प्रधानश्रीमती मंजू गुर्जर, जिला परिषद सदस्य पुखराज गुर्जर सलेमपुर, जिला परिषद सदस्य ममता धर्मेन्द्र चेची ,भवानी मानपुर पार्षद रहे।

आयोजन से जुड़े मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर रविवार को रात्रि जागरण में जोधपुरिया के मोहनलाल भोपा एवं पार्टी के द्रारा रात्रि को भगवान का फूल प्रकाश किया गया।और भजन संध्या हुई जिसमें भगवान देवनारायण के गीतों द्रारा रात्रि जागरण किया गया जिसमें विभिन्न गांवों से पैदल यात्रा अपना झंडा लेकर आई।मेला समिति के द्रारा पैदल यात्रियों का स्वागत किया एवं झंडा पूजन किया।

सोमवार को देवसप्तमी पर देवनारायण मंदिर प्रांगण में मेला एवं विशाल आमसभा आयोजित की।

अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा ने बताया कि विशाल आमसभा में समाज के युवाओं से संगठित होकर कार्य करने के साथ साथ शिक्षित होने पर जोर दिया।साथ ही समाजहित में कार्य करने,समाज में व्याप्त बुराइयों फिजूलखर्ची,शराब सेवन दूर करने का सभी से आव्हान किया।उन्होंने कहा कि एकजुटता और शिक्षित होने पर ही समाज की तरक्की संभव है।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने बैठक को संबोधित करते हुए समाज के युवाओं से अच्छी शिक्षा ग्रहण करने एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी हैं जो समाज जितना शिक्षित होगा वह समाज इतना ही विकसित होगा।समाज के युवाओं से शराब,धूम्रपान,नशे,दहेज प्रथा एवं विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर राष्ट्र एवं समाज हित में कार्य करने का आव्हान किया।साथ ही समाज को संगठित रहने का आव्हान करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है।

गुर्जर ने कहा कि समाज के युवा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग ले शिक्षित एवं संगठित होकर समाज के हक की लड़ाई में आगे रहे हर क्षेत्र में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

इस दौरान गुर्जर समाज के पंच पटेलों ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम का मंच संचालन रामकेश छंगा ने किया।

इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, पंचायत समिति गंगापुर सिटी प्रधान श्रीमती मंजू गुर्जर, जिला परिषद सदस्य पुखराज गुर्जर सलेमपुर, जिला परिषद सदस्य ममता धर्मेन्द्र चेची ,भवानी मानपुर पार्षदमेला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर,मेला उपाध्यक्ष शिवलाल डोई,मेला संयोजक राजाराम चपराना,मेला सहसंयोजक हरस्वरूप बैंसला,अध्यक्ष रामगोपाल गुर्जर रामेश्वर बाबूजी,श्रीफल सरपंच,नत्थू पटेल,रामेश्वर नेताजी,श्रीमोहर आस्ट्रोली,रामकेश छंगा,जितु मोतीपुरा,मोहरसिंह फौजी,रायसिंह फिरासपुर,सुरेश पलासोद,राधामोहन कम्पाउंडर,ज्ञानसिंह खटाना,कांजी तोगड़िया मानपुर,भरतलाल बाढ़,हरिसिंह गावड़ी,बब्बू हिंगोटिया,भवानी मानपुर,मनीष सिराधना,विक्रम फिरासपुर सहित अनेक पंच पटेल मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.