नामांकन के तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य के लिए 2 एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 30 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए

नामांकन के तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य के लिए 2 एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 30 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए

पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव
नामांकन के तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य के लिए 2 एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 30 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए
सवाई माधोपुर, 13 अगस्त। पंचायत राज संस्थाओं (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य) के आम चुनाव के लिए किए जा रहे नामांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य के लिए 2 एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 30 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
जिला नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य के लिए 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन प्रस्तुत किए गए। इसी प्रकार पंचायत समिति सवाई माधोपुर में पंचायत समिति सदस्य के लिए 3 अभ्यर्थियों द्वारा 4 नामांकन, पंचायत समिति गंगापुर सिटी में 11 अभ्यर्थियों द्वारा 14 नामांकन, पंचायत समिति बौंली में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारियों को प्रस्तुत किए। इसी प्रकार पंचायत समिति खंडार में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नामांकन, पंचायत समिति बामनवास में 2 अभ्यर्थियोें द्वारा 2 नामांकन, पंचायत समिति मलारना डूंगर में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया। पंचायत समिति चौथ का बरवाडा में शुक्रवार को एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे तक है। 15 अगस्त को नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जा सकेंगे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.