बुधवार को कोराना के 78 पॉजिटिव आए, दुगने से अधिक 161 हुए रिकवर

बुधवार को कोराना के 78 पॉजिटिव आए, दुगने से अधिक 161 हुए रिकवर

राहत भरी खबर: घटने लगे कोरोना पॉजिटिव
बुधवार को कोराना के 78 पॉजिटिव आए, दुगने से अधिक 161 हुए रिकवर
सवाई माधोपुर, 19 मई। जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देशन में टेस्टिंग, ट्रेसिंग एवं ट्रीटमेंट के लिए समुचित व्यवस्था एवं प्रयास किए जा रहे है। जिला कलेक्टर के निर्देशन में चिकित्सा विभाग, प्रशासन के अधिकारी, ग्राम स्तर पर कोर कमेटियां संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा संक्रमण की चैन को तोडने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे है। वहीं सर्वे टीम द्वारा घर घर सर्वे करने के साथ ही आईएलआई के लक्षण वाले लोगों को दवा किट उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी के परिणाम दिखने भी लगे है। लगातार पिछले तीन दिन से संक्रमितों की संख्या घटी हे तथा रिकवर होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आने लगी है। वहीं पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या घटने लगी है साथ ही रिकवरी रेट भी काफी बढ़ गई है। बुधवार को हुए जांच रिपोर्ट में 78 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो इससे दुगने से अधिक 161 लोग रिकवर भी हुए। बुधवार को जिले की लेब में 554 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 78 कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए। पॉजिटिव पाए गए संक्रमितों में सवाई माधोपुर 24, गंगापुर में 13, बौंली में 27, खंडार में 2 एवं बामनवास क्षेत्र में 12 थे। पॉजिटिव की दर भी घटकर 14.08 प्रतिशत रही। बुधवार को कोरोना से 2 मृत्यु भी दर्ज की गई। अब जिले में कोरोना एक्टिव संक्रमितों की संख्या 1228 रह गई है।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.