5 किलो डोडा पोस्त सहित एक अभियुक्त गिरफ्तारः-
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी आई0पी0एस0 सवाईमाधोपुर के निर्देशानुसार जिले मे अपराधियो की धरपकड व अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ रखने वाले अपराधियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 11 फरवरी .2021 को पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाईमाधोपुर राकेश कुमार राजौरा के सुपरविजन में करण सिंह राठोड पु0नि0 थानाधिकारी थाना बौली एवं पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये नांकाबन्दी नाका शिशोलाब पर एक व्यक्ति को डोडा पोस्त परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से 5 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया।
11 फरवरी -2021 को थानाधिकारी करण सिंह राठोड पु0नि0 थानाधिकारी थाना बौली मय जाप्ता शिशोलाब नाका, जयलालपुरा मोड़ पर नाकाबन्दी कर रहे थे तभी एक व्यक्ति पैदल पैदल जा रहा था जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगा शक होने पर रोककर पुछतास कर नाम पता पूछा तो संधिग्द ने अपना नाम रामरुप पुत्र प्यारे लाल उम्र 50 साल जाति मीना निवासी हिन्दुपुरा थाना बौली होना बताया जिसे पुलिस को देखकर जाने के सम्बन्ध में पूछा तो सन्तोष जनक जवाव नही दिया जिस पर आरोपी की तलासी ली गई तो आरोपी के पास 5 किलो डोडा पोस्त मिला जिसे जब्त किया जाकर आरोपी को गिरफतार किया गया
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.