पुलिस टीम द्वारा एक गिरफ्तार
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ड़ोब में एक व्यक्ति द्वारा शराब पीकर उत्पात मचाने व राजकार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति को पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी द्वारा चलाए जा वांछित अपराधी तत्व के व्यक्तियों की धर पकड़ के अभियान को क्रियान्वित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमान्शु शर्मा व उपाधीक्षक कालूराम के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। जिसमें हैड़कॉस्टेवल जितेन्द्र सिंह, विजेन्द्र सिंह, विष्णु सिंह, समय सिंह शामिल किए गए जिन्होंने ड़ोब विद्यालय के अध्यापक के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी कमलेश पुत्र मुख़्तार उर्फ मूलचन्द मीणा निवासी फ़ोन को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकुमार बैरवा ने शराब पीकर उत्पात व गाली गलौज करने तथा राज कार्य नही करने का मामला दर्ज कराया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.