अवैध शराब बेचते हुए एक गिरफ्तार 50 अबे बरामद-बाटोदा
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बडौदा पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं उप अधीक्षक पुलिस तेजराम पाठक बामनवास के निर्देशन में अवैध शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब के अवैध 50 पव्वे बरामद किए हैl
थाना अधिकारी जगदीश भारद्वाज ने बताया कि अवैध शराब धरपकड़ के अभियान के तहत बाटोदा थाना क्षेत्र के गांव विनोद में स्थित हीरो की ढाणी निवासी गिर्राज पूत्र मेहताब उम्र 60 साल को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देसी शराब के 50 पव्वे बरामद किए हैं उन्होंने बताया कि आबकारी एक्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मुलजिम को न्यायालय में पेश किया गया गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाधिकारी बडौदा जगदीश भारद्वाज के अलावा हेड कांस्टेबल श्रीमती ममता शर्मा, कांस्टेबल दुष्यंत, अशोक देवराज ,आरिफ एवं अजय शामिल थेl